• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ मुख्य गवाह विष्णु सैनी की हार्ट अटैक से मौत

Report By : ICN Network
कानपुर के सीसामउ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी मामले में मुख्य गवाह रहे विष्णु सैनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। यह जानकारी विष्णु के परिजनों ने दी। विष्णु सैनी ने इरफान सोलंकी के खिलाफ गवाही दी थी, जिसके आधार पर एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने जून 2024 में इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान और अन्य पांच आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ इरफान सोलंकी ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है।

नवंबर 2022 में कानपुर निवासी नजीर फातिमा ने इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों के खिलाफ झोपड़ी में आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विष्णु सैनी प्रमुख गवाहों में से एक थे। गवाही के दौरान विष्णु ने यह भी आरोप लगाया था कि पेशी के दौरान इरफान सोलंकी, उनके भाई और अन्य आरोपियों ने उन्हें धमकाया और रंगदारी मांगी थी।

परिजनों के अनुसार, विष्णु सैनी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उनकी मृत्यु के बाद मामले पर प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि विष्णु अन्य आरोपियों के खिलाफ गवाही देने वाले थे। धमकी और रंगदारी से जुड़े आरोपों में भी उनकी गवाही महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।

आगजनी मामले की पीड़िता नजीर फातिमा की वकील प्राची श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि विष्णु सैनी की गवाही ने इरफान सोलंकी को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विष्णु की मौत से न केवल आगजनी के मामले बल्कि अन्य मामलों पर भी असर पड़ने की संभावना है। उनकी अनुपस्थिति में न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)