• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: मदिरा बिक्री में पारदर्शिता और आबकारी नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मेरठ प्रभार की विभागीय बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा कर राजस्व बढ़ाने, मदिरा बिक्री में पारदर्शिता और आबकारी नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि सभी जनपदों की फुटकर दुकानों पर पूरी बिक्री पीओएस मशीन के जरिए की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने मेरठ प्रभार में कंपोजिट दुकानों से मॉडल शॉप में परिवर्तित की गईं सभी दुकानों का संचालन नियमानुसार करने, देसी मदिरा की दुकानों पर देसी के अलावा अन्य प्रकार की मदिरा की बिक्री न करने के भी निर्देश दिए। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )