• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: पीएम, सीएम समेत 164 जेड प्लस श्रेणी के वीवीआईपी का हुआ मूवमेंट, पुलिस का भीड़ प्रबंधन बेहतर

उत्तर प्रदेश के शो विंडो नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पिछले एक साल में रिकॉर्ड वीवीआईपी मूवमेंट हुआ। एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच जिले में कुल 5491 वीवीआईपी का जनपद में आगमन हुआ। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की चुनौती को सफलतापूर्वक संभालते हुए सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया। पुलिसकमिश्नरेट की तरफ से बुधवार को इसकी जानकारी दी गई है।

पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बताया गया है कि एक साल में भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत देश के अन्य वीवीआईपी का नोएडा-ग्रेटर नोएडा दौरा हुआ। इसमें जेड प्लस श्रेणी के 164 विशिष्ट व्यक्तियों, विदेशी मेहमानों, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, न्यायपालिका के वरिष्ठ न्यायाधीशों व अति विशिष्ट हस्तियों ने अलग अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। इन सभी दौरों में पुलिस की टीम अलर्ट रही और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले व्यापक सुरक्षा तैयारियां की गईं।हर कार्यक्रम से पहले एंटी-सैबोटाज चेकिंग कराई गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों को सक्रिय रखा गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )