• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी: 74 जिलों में 13 और 14 को लगेगा रोजगार मेला

विश्व युवा कौशल दिवस पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) 13 और 14 जुलाई को प्रदेश के 74 जिलों में राज्य स्तरीय रोजगार मेले आयोजित करेगा। लखनऊ को छोड़कर सभी जिलों में मेले लगेंगे, जबकि लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा

मेले में जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित युवाओं और दिव्यांगजनों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। सभी केंद्रों पर क्यूआर कोड से पंजीयन की व्यवस्था रहेगी।मिशन निदेशक ने क्या बताया?मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि रोजगार मेलों का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी और जिला कौशल विकास मिशन के अधिकारियों के समन्वय से होगा।जिलाधिकारियों को स्थल चयन, निजी कंपनियों को आमंत्रित करने और प्रशिक्षित युवाओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। कौशल विकास से प्रशिक्षित व औपचारिक शिक्षा पूरी कर चुके सभी युवा इसमें भाग ले सकेंगे। मेले के बाद चयनित युवाओं की रिपोर्ट मिशन मुख्यालय भेजी जाएगी। इच्छुक युवा अपने जिले की आइटीआइ से जानकारी ले सकते हैं।

1

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )