• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: लोगों ने ई-20 से गाड़ियों में दिक्कतें और माइलेज घटने की शिकायत की

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों पर पड़ने वाले असर को लेकर पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ई 20 लोगों से बात की। इस दौरान लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। लोगों का अनुभव साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग कह रहे है कि ई-20 पेट्रोल को लेकर सरकार सफेद झूठ बोल रही है। इसके कारण सच में गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं और आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोप पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ई-20 के मुद्दे पर लोगों से बात करने के बाद एक्स पर कहा कि आज मैंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर जमीनी हक़ीक़त जानी। सरकार सफ़ेद झूठ बोल रही है। ई-20 के कारण गाड़ियों में सच में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं। लगभग सभी लोगों की माइलेज कम हुई है और बहुत गाड़ियों में ख़राबी की शिकायत हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं देख रहा हूं कि देश में जो भी लोग ई-20 पेट्रोल का विरोध करते हैं, उन्हें सरकार के मंत्री गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। कभी कहते हैं कि ये देशद्रोही हैं, कभी एंटी-नेशनल कहते हैं, कभी पेट्रोल लॉबी के दलाल बताते हैं, तो कभी अनइंप्लॉयड सोशल एक्टिविस्ट कहते हैं। वे कुछ न कुछ गालियां दे रहे हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )