• Thu. Feb 19th, 2026

Lok Sabha Election 2024: नीतीश के बाद केजरीवाल ने INDIA गठबंधन को कहा ‘BYE’ ! बोले- ‘अकेले लड़ेगी AAP’

ByIcndesk

Feb 11, 2024
Report By : Himanshu Garg (Punjab News)

2024 लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंजाब में घर-घर मुफ्त राशन योजना की शुरुआत करने लुधियाना के खन्ना पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में आप पार्टी इंडिया गठबंधन से अलग होकर सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही दिल्ली के CM ने चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उताराने का भी ऐलान कर दिया। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस ने मेयर चुनाव में गठबंधन किया था।

कांग्रेस की रैली से पहले दिया झटका
आपको बता दें कि पंजाब के समराला में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली होने वाली है। लेकिन रैली के होने से पहले ही आप ने अकेले चुनाव लड़ने का औपचारिक एलान कर बड़ा राजनीतिक दांव खेल दे दिया है।

CM मान भी कर चुके हैं ऐलान
बताते चले कि अरविंद केजरीवाल से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया था कि सभी 13 सीटों पर आप पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। लेकिन अब केजरीवाल के एलान से स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।

केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप चंडीगढ़ और पंजाब की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो महीने बाद लोकसभा चुनाव है और 15 दिन के अंदर आप के उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। पंजाब के लोगों ने जैसा इतिहास 2022 में बनाया था, वैसा ही 2024 में भी बना दें।

By Icndesk