• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में आग कई लोग झुलसे ,आग से फैक्ट्री में लगातार हो रहें धमाके,4 की मौत

Byadmin

Feb 25, 2024 #breaking news
Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

यूपी के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री के अंदर भीषण आग लग गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। इस हादसे में 6 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी फैक्ट्री में और लोगों के फंसने की आशंका जाहिर की जा रही है।

फैक्ट्री में आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है। आस-पास के लोगों का कहना है कि उनको धमाकों की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। फैक्ट्री में रुक-कर धमाके हो रहे हैं। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका भरवारी की है।

मौके पर पहुंची पुलिस फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन करवा रही है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पीड़ितों के परिवार के लोग भी मौके पर मौजूद हैं। जिनके परिवार के लोग फैक्ट्री में फंसे हैं, वो लोग उनके सलामत होने की दुआ कर रहे हैं।

फैक्ट्री में धमाका होने की वजह से मजदूर गंभीर घायल हुए हैं। आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले चुकी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाना पुलिस के अलावा अन्य थानों की पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)