• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-लखनऊ में मीडिया ओलंपिक सीजन-2 की हुई शुरूआत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम में की शिरकत

यूपी की राजधानी में मीडिया ओलंपिक सीजन-2 की शरुआत की गई कहां जाता है कि,हिंदुस्तान का लोकतंत्र चार स्तंभों पर टिका हुआ है। और उन्में से चौथा स्तंभ मीडिया है। और तीनों स्तंभों की मजबूती मीडिया की ईमानदारी पर टिकी हुई है। अगर मीडिया ईमानदार है तो देश के चारों स्तंभ ईमानदारी से खड़े रहेंगे लेकिन अगर मीडिया में बेईमानी गद्दारी आ गई तो, कहा जाता है कि ऐसा समय आ जाएगा कि कब चारों पिलर धराशाई हो जाए कहां नहीं जा सकता।

और मीडिया का मतलब यह नहीं टीवी स्टूडियो में बैठकर खबरों को पढ़ देना या या लंबी लंबी डिबेट कर कर जनता में पापुलैरिटी हासिल करना हकीकत मे असली मीडिया कर्मी वह हैं जो, जमीनी स्तर पर कार्य करता है वह रिपोर्टर्स जो जनता के बीच रहते हैं कोई भी खबर हो उसकी तह तक जाते हैं चाहे जान जोखिम में क्यों ना डालनी पड़े। अपना काम इमानदारी से करने के लिए वह अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। और हकीकत में असली पत्रकार और असली मीडिया कर्मी वही है जो जमीन से छोटी बड़ी खबरों को उठाकर बड़े-बड़े टीवी के स्टूडियो तक पहुंचाते हैं। और पूरी दुनिया तक वह खबर जाती है ऐसे मीडिया कर्मियों को सलाम बता दें कि मीडिया कर्मी अपना काम करते रहते हैं। लेकिन वह अपना जीवन या अपने लिए कभी समय नहीं पाते इसी को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ में पिछले साल मीडिया ओलंपिक सीजन का शुभारंभ किया गया था। और इस बार मीडिया ओलंपिक सीजन 2 लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया जिस पर तमाम मीडिया कर्मी और उनके परिवार जनों ने हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया दो दिनों तक चला मीडिया ओलंपिक सीजन 2 मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया कर्मी के बच्चों को मेडल पहनकर सम्मानित किया तमाम मीडिया कर्मियों ने इस सीजन में हिस्सा लिया। लेकिन बहुत से हमारे पत्रकार साथी अपना काम करते रहे और वह व्यस्तता के कारण इस सीजन का हिस्सा नहीं बन पाए। पत्रकारों के द्वारा खेला गया यह खेल बहुत ही उत्साहवर्धक रहा और लखनऊ के तमाम पत्रकारों के द्वारा तमाम खेलों में हिस्सा लिया गया पत्रकारों को इस तरह के खेलों में हिस्सा लेते रहना चाहिए ताकि वह दिमागी व्यस्थता से थोड़ा अपने आप को रिलैक्स कर पाए। बता दे कि खेलों में भाग देने वाले पत्रकार में पत्रकार के परिवार जनों को किस तरीके से अवार्ड मिले कौन-कौन सा अवार्ड इस प्रकार है।
मेडिसिन बॉल थ्रो में पुरुष अंडर-45 में अखिलेश सिंह चौहान, पुरुष अंडर-40 में आशीष तिवारी, पुरुष 30 साल से अधिक में आशुतोष यादव, पुरुष अंडर-30 में रघुवीर शर्मा और बालिका में रितु पहले स्थान पर रहे। रस्साकसी में अंडर-15 आयु वर्ग में गर्वित और ओपन वर्ग में रविन्द्र शर्मा की टीम ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हाासिल किया। महिला वर्ग में अभिलाषा की टीम विजेता रही।
एथलेटिक्स के परिणाम
अंडर-35 पुरुष, 100 मी.रेस:- स्वर्ण : सौरभ शर्मा, रजत : अभय प्रताप सिंह, कांस्य : धीरेंद्र सिंह
अंडर-40 पुरुष, 50 मी.रेस : – स्वर्ण: प्रेम शंकर मिश्रा, रजत : जुहैब आलम खान, कांस्य : लाल चंद
अंडर-40 पुरुष, 200 मी.दौड़:- स्वर्ण: प्रेम शंकर मिश्रा, रजत : जुहैब आलम खान, कांस्य : सीएस आजाद
अंडर-40 पुरुष 100 मी.दौड़ :- स्वर्ण : प्रेम शंकर मिश्रा, रजत : जुहैब आलम खान, कांस्य : लाल चंद
अंडर-10 बालिका, 50 मी.रेस : – स्वर्ण : अभिलाषा, रजत : अवनी, कांस्य : मायरा
अंडर-16 बालक 50 मी.रेस :- स्वर्ण : नीलांश गुप्ता, रजत : अनेंद्र नारायण दीक्षित, कांस्य : ईशान कश्यप
अंडर-20 बालिका 50 मी.रेस :- स्वर्ण : साक्षी प्रकाश, रजत : वाणी, कांस्य : सान्वी त्रिपाठी
अंडर-40 पुरुष शॉटपुट :- स्वर्ण : आशीष तिवारी, रजत : रविन्द्र शर्मा, कांस्य : विजय पाण्डेय
अंडर-30 पुरुष शॉटपुट : – स्वर्ण : रघुवीर शर्मा,
अंडर-35 पुरुष 200 मी.दौड़:- स्वर्ण : आशुतोष यादव, रजत : धीरेंद्र कुमार सिंह, कांस्य : विकास सिंह ठाकुर
अंडर-30 पुरुष स्टैंडिंग ब्राड जंप :- स्वर्ण : आशुतोष यादव, रजत : विकास सिंह ठाकुर, कांस्य : रमेष झा
अंडर-30 पुरुष शॉटपुट :- स्वर्ण : आशुतोष यादव, रजत : रमेश झा, कांस्य : विकास सिंह ठाकुर,
अंडर-10 बालक 50 मी.रेस :- स्वर्ण : आदित्य कुमार शर्मा, रजत : अनुभव, कांस्य : गर्वित
अंडर-10 बालक 50 मी.रेस :- स्वर्ण: आदर्श यादव, रजत : सूर्यांश, कांस्य : अचिंत्य शाही

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)