• Tue. Feb 3rd, 2026

उत्तराखंड : एक बांग्लादेशी समेत 300 से ज्यादा गिरफ्तार

देहरादून में सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त हो गई है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत पुलिस ने चार हजार से अधिक लोगों की जांच की और 300 गिरफ्तारियां कीं जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपनी पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सरकार का प्रहार जारी है। इस कड़ी में पुलिस और प्रशासन ने अब तक चार हजार से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन किया है।

इस दौरान एक बांग्लादेशी समेत 300 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश सरकार ने पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी करने व धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के लिए आपरेशन कालनेमि चलाया हुआ है।

इस अभियान का सबसे अधिक उन जिलों में देखा जा रहा हैं जहां बाहरी तत्वों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। इस कड़ी में हरिद्वार जिले में 2301 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है। यहां 162 गिरफ्तारियां हुई हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )