• Sun. Apr 5th, 2026

मुंबई: बिना इजाजत ड्रोन उड़ाना फिल्म यूनिट को पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

मुंबई में फिल्म की शूटिंग के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। मामला शहर के संवेदनशील फोर्ट इलाके का है, जहां निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गैंगवार सीन की शूटिंग चल रही थी।

जानकारी के मुताबिक, शूट के दौरान लोकेशन मैनेजर ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके लिए जरूरी सरकारी अनुमति नहीं ली गई थी। जैसे ही ड्रोन ने हाई-सिक्योरिटी फोर्ट एरिया में उड़ान भरी, मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई और नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)