• Sun. Feb 1st, 2026

मुंबई में हथियारों के साथ पांच शूटर गिरफ्तार, संभावित साजिश की जांच जारी

Report By : ICN Network

मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अभियान के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विकास दिनेश ठाकुर, सुमीत कुमार मुकेश कुमार दिलावर, देवेंद्र रूपेश सक्सेना, श्रेयस सुरेश यादव और विवेक कुमार नागेंद्र सहा गुप्ता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी विभिन्न राज्यों से मुंबई पहुंचे थे और संभवतः किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार और कारतूस यह संकेत देते हैं कि आरोपी किसी गंभीर आपराधिक योजना में शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन पांचों को मुंबई में किसने भेजा और उनका असली उद्देश्य क्या था।

पूछताछ के दौरान इनसे अलग-अलग तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि इनके इरादों का खुलासा हो सके। इसके साथ ही इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है। अधिकारियों को शक है कि ये किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि शहर की सुरक्षा पर कोई खतरा न हो।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)