• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में धांधली का आरोप — पास कराने के नाम पर वसूली जा रहे 5 से 10 हजार रुपये

नोएडा में ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेनिंग और टेस्टिंग के नाम पर बड़े स्तर पर वसूली का मामला उजागर हुआ है। शिकायत के अनुसार कुछ ड्राइविंग स्कूल 5,000 से 10,000 रुपये तक लेकर टेस्ट पास कराने का गारंटी दावा कर रहे हैं। इस मामले को ट्विटर पर उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग भी किया गया है।

शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह, जो सेक्टर-78 के निवासी हैं, ने बताया कि उनका पंजाब का लाइसेंस एक्सपायर होने पर उन्होंने नोएडा में नया लाइसेंस अप्लाई किया। फीस जमा करने के बाद उन्हें टेस्ट के लिए दादरी भेजा गया, जहां उन्होंने देखा कि नियम इतने कठिन बना दिए गए हैं कि सामान्य उम्मीदवार का पास होना लगभग असंभव है।

हरप्रीत का दावा है कि जो लोग रिश्वत दे रहे थे, उन्हें पास कर दिया गया, जबकि बाकी को फेल। अब उन्हें दोबारा आवेदन और फिर से टेस्ट देना पड़ेगा।

इस पूरे मामले में परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।एआरटीओ ने दी प्रतिक्रिया
एआरटीओ नोएडा नंद कुमार ने बताया कि शिकायत डीएम कार्यालय से मिली है। ड्राइविंग टेस्ट के समय सीमित होने का मुद्दा शासन को भेजा गया है। उन्होंने कहा — अगर रिश्वतखोरी साबित होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)