• Tue. Oct 13th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा में एमएलसी चुनाव के लिए 26 मतदान केंद्र, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरठ खंड के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जिले में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों चुनावों के लिए कुल 26 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

प्रशासन के मुताबिक, चुनाव में 25 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 17 बूथों पर मतदान होगा। इस तरह जिले में कुल 42 बूथों की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों और बूथों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

मतदाताओं की मदद के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी बनाया है। चुनाव से संबंधित जानकारी लेने के लिए 0120-2978702 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम जिला कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में बनाया गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)