Report By : ICN Network
Noida News : दिल्ली-एनसीआर के उद्यमियों और निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही औद्योगिक और वाणिज्यिक प्लॉट्स की ई-नीलामी योजना लॉन्च करने जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति यहां छोटे व्यवसाय से लेकर शॉपिंग मॉल तक के लिए ज़मीन लेकर वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। प्राधिकरण ने घोषणा की है कि यह योजना 15 मई तक लॉन्च की जाएगी। सभी प्लॉट ई-नीलामी के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। इस समय योजना के बेस प्राइस निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।
औद्योगिक प्लॉट: 125 से 8000 वर्ग मीटर तक
अब तक 13 औद्योगिक प्लॉट चिह्नित किए जा चुके हैं। इनमें से 5 प्लॉट औद्योगिक फेज-1 में और 8 प्लॉट फेज-2 में हैं। यह योजना खासकर छोटे और मध्यम उद्यम (MSME) स्थापित करने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है।
वाणिज्यिक प्लॉट: 300 से 20,000+ वर्ग मीटर तक
कुल 32 वाणिज्यिक प्लॉट चयनित किए गए हैं। 300 वर्ग मीटर के 24 प्लॉट उपलब्ध होंगे। 20,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले 5 प्रमुख प्लॉट भी योजना में शामिल हैं। यह प्लॉट्स शॉपिंग मॉल, कॉर्पोरेट ऑफिस, होटल या मल्टीप्लेक्स जैसी बड़ी वाणिज्यिक परियोजनाओं के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं।
Noida News : ग्रुप हाउसिंग और संस्थागत योजनाएं भी जल्द
नोएडा प्राधिकरण की योजना यहीं नहीं रुकेगी। जल्द ही ग्रुप हाउसिंग और संस्थागत प्लॉट्स के लिए भी योजनाएं लाई जाएंगी जिसमें ग्रुप हाउसिंग: 2 प्लॉट प्रस्तावित, संस्थागत उपयोग: नर्सिंग कॉलेज और स्कूल के लिए प्लॉट्स शामिल होने की संभावना है।
Noida News : फायदे में रहेंगे निवेशक
नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में यह प्लॉट न सिर्फ बेहतर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट देंगे, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी, आधारभूत सुविधाएं और नीति-सहायक वातावरण के चलते व्यापार के लिए अनुकूल साबित होंगे।
यह भी पढ़े…

