Noida : युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग गौतम बुद्ध नगर द्वारा आयोजित माननीय सांसद खेल स्पर्धा खेलकूद कार्यक्रम सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर बालक/बालिका वर्ग में विगत दिवस नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें पांच विधानसभा क्षेत्र दादरी, जेवर, नोएडा, खुर्जा व सिकंदराबाद के विजयी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
आयोजित प्रतियोगिता में आठ विधाओं एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जूडो तथा फुटबॉल खेलों का आयोजन किया गया।सांसद खेल स्पर्धा में विजयी खिलाड़ी 10 मार्च 2026 को विद्या विश्वविद्यालय, बागपत रोड, मेरठ में बालक/बालिका वर्ग में खेल विधा एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन, कुश्ती तथा बालिका वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी व फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं 11 मार्च 2026 को बालक वर्ग में खिलाड़ी वॉलीबॉल, कबड्डी व फुटबॉल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
सब जूनियर वर्ग में 45 किलो वेट कुश्ती प्रतियोगिता में कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 51 किलो वेट में कृष शर्मा प्रथम तथा 59 किलो वेट में जानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अजम्या ने प्रथम तथा भाला फेंक में लक्की प्रथम स्थान पर रहे। फुटबॉल बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर 51 की टीम विजयी रही। कबड्डी बालक वर्ग में नोएडा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में भारोत्तोलन की 67 किलो वेट श्रेणी में लक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 55 किलो वेट में भविष्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 57 किलो वेट जूडो में चारु कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मानव प्रथम रहे। गोला फेंक में अंकुश सिंह प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में अवनी भाटी प्रथम रहीं तथा ऊंची कूद में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी टीम नोएडा प्रथम स्थान पर रही।
सीनियर वर्ग में भारोत्तोलन की 67 किलो वेट श्रेणी में तालिव प्रथम तथा 73 किलो वेट में अरुण कुमार प्रथम रहे। 50 किलो वेट जूडो में सूर्यांश प्रथम रहे। गोला फेंक में काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर दौड़ में खुशी यादव प्रथम रहीं। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रिंस कुमार प्रथम रहे तथा 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में चंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी टीम सिकंदराबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस प्रकार आठ खेलों में पांच विधानसभा क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजयी खिलाड़ियों को माननीय सांसद प्रतिनिधि संजय बाली द्वारा मेडल, टी-शर्ट एवं ट्रैकसूट प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी/जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली, जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, खेल विभाग से बालचंद नागर तथा युवा कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।