• Fri. Apr 3rd, 2026

नोएडा में वीएचपी की हुंकार रैली, बांग्लादेश सरकार के खिलाफ विरोध; लगे जोरदार नारे

बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के बैनर तले नोएडा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हुंकार रैली निकालकर आक्रोश जताया।

युवा कार्यकर्ताओं ने हिंदुओं पर जिहादी अत्याचार के आरोप लगाते हुए यूनुस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सेक्टर-27 स्थित डीएम कैंप कार्यालय चौराहे पर पुतला दहन किया।

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री यूनुस के कार्यकाल में बांग्लादेश में हिंदुओं पर गंभीर अत्याचार हो रहे हैं। उनका कहना है कि हिंदू युवक-युवतियों को घरों से निकालकर प्रताड़ित किया जा रहा है और पुलिस भी जिहादी तत्वों के आगे बेबस नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।

इन घटनाओं के विरोध में देशभर के युवाओं में रोष है। इसी क्रम में नोएडा में संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हुंकार रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया और यूनुस सरकार का पुतला जलाया। रैली के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और स्थानीय पुलिस विभिन्न स्थानों पर तैनात रही। कार्यक्रम में संगठन और परिषद के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)