• Sat. Mar 21st, 2026

फिर सुर्खियों में आया नोएडा का गार्डन गैलेरिया मॉल, युवकों के मारपीट का Video वायरल

सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर मारपीट की घटना को लेकर सुर्खियों में है। शनिवार को करीब 40 सेकंड का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसमें बाउंसर और दो-तीन युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि बाउंसर कथित रूप से नशे में दिख रहे युवकों को धमकाते हुए खदेड़ते हैं और उनमें से एक युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते हैं।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपितों की भी पहचान की जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )