• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पोर्टल पर हो रहे साइबर अटैक मामले में अब दिल्ली पुलिस की एंट्री

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) पोर्टल पर हो रहे साइबर अटैक मामले में अब दिल्ली पुलिस की एंट्री हुई है. इस मामले में सीबीएसई ने दिल्ली पुलिस के सामने एक शिकायत दर्ज कराई है.

साथ ही बोर्ड ने कहा कि साइबर अटैक को बेअसर किया गया है और किसी भी तरह का डेटा लीक नहीं हुआ है. सीबीएसई के तरफ से ये शिकायत तब दी गई, जब एक तरफ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है सीबीएसई स्टूडेंट्स का डेटा खुले बाजार में बिक रहा है.

तो वहीं दूसरी तरफ जेईई एडवांस्ड 2026 के कैंडिडेट्स के डेटा लीक पर जारी घमासान के बीच शुक्रवार को आईआईटी रुड़की ने इसका खंडन किया है, जिसमें आईआईटी रुड़की ने डेटा लीक को अस्वीकार किया है.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )