• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: दादरी के रेलवे रोड और सूरजपुर क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण की वजह से यातायात प्रभावित

दादरी के रेलवे रोड और सूरजपुर क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण की वजह से यातायात प्रभावित है। कई जगहों पर दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए केवल एक लेन ही खुली है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद हुए जलभराव ने समस्या और बढ़ा दी है। जिस रास्ते को तय करने में पहले 15 से 20 मिनट लगते थे, वही रास्ता अब एक घंटे से अधिक समय में तय हो रहा है।
बता दें कि दादरी तिराहे से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क और नाले का निर्माण हो रहा है। हालांकि इसके चलते भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, बावजूद हर वक्त यहां जाम लगा रहता है। वहीं तिलपता गांव में बन रहे डिवाइडर का काम अधूरा है। इसी तरह सूरजपुर में भी एक तरफ की सड़क का निर्माण होना बाकी है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )