• Sun. Feb 1st, 2026

UP-NCC के 75 वर्ष पूर्ण होने पर असम के गुवाहाटी से निकली साइकिल यात्रा , रायबरेली पहुँची यात्रा लोगो ने किया स्वागत

यूपी के रायबरेली में एनसीसी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर असम के गुवाहाटी से 14 एनसीसी कैडिट्स (लडकिया) साइकिल से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी जो आज रायबरेली पहुंची जहां उनका NCC कैडिट्स के द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया। यह साइकिल यात्रा गुवाहाटी से दिल्ली तक 2107 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

यह साइकिल यात्रा मेगा साइक्लोन इवेंट के तहत कवर की जा रही है। इन साइकलर्स कैडिट्स का स्वागत करने के लिए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट,पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार सम्मानित सुधा सिंह भी मौजूद रहीं।

ये सभी कैडेट्स कल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व 28 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। यात्रा के टीम लीडर कर्नल अंजन सिंह गुप्ता ने बताया,कि यह यात्रा एनसीसी की 75वीं वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देश के पांच राज्यों से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

इसका उद्देश्य नारी सशक्तिकरण की थीम को दर्शाते हुए, स्वीप इंडिया तथा प्रदूषण मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूकता फैलाने व एनसीसी का देश निर्माण में क्या योगदान है। इन सारे बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जन जागरूकता फैलाते हुए यात्रा निकाली जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )