• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर देशभर के सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने नेहरू के योगदान को याद करते हुए आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में उनकी भूमिका को सराहा और उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प व्यक्त किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने भारत के समग्र विकास की मजबूत नींव रखी, जो आज भी विश्व में अद्वितीय है। लोकतंत्र की मजबूती और उसके संस्थानों का विस्तार उनका सर्वोच्च योगदान है। उनकी पूरी जीवन यात्रा भारत में असमानता दूर करने और आत्मनिर्भरता स्थापित करने के लिए समर्पित रही।”

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, “राष्ट्र निर्माण, विकास और एकता के प्रतीक पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन्। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति तीव्र आस्था प्रेरणादायक हैं। शिक्षा एवं संस्थानों को सशक्त बनाने की उनकी दूरदर्शिता सदैव मार्गदर्शन करेगी।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नेहरू के कथन ‘आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं’ को साझा करते हुए लिखा, “आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।”

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा, “देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक पं. जवाहरलाल नेहरू का अतुलनीय योगदान अमर रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

राजद नेता रोहिणी आचार्य ने लिखा, “स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, विलक्षण लेखक, युगदृष्टा तथा भारत-रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि व कोटिशः नमन।”

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और लिखा, “पं. जवाहरलाल नेहरू को सादर नमन।”

अरुणाचल प्रदेश भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन। राष्ट्र की सेवा और उनके योगदान को देश सदैव याद रखेगा।”

Source

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)