• Sat. Mar 7th, 2026

नोएडा: प्राधिकरण के बनाए फ्लैट की छत गिरी लोगों में फैली दहशत

नोएडा में सेक्टर-31 के ब्लॉक- सी में नोएडा प्राधिकरण के बने जनता फ्लैट की छत सोमवार सुबह गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान फ्लैट के अंदर कोई नहीं था।

बताया गया कि इस फ्लैट के अंदर किराये पर एक परिवार रहता था। बताया गया कि दो मंजिला की बिल्डिंग में छत पर निकासी नहीं होने से पानी भरा हुआ था। 40 वर्ष पूर्व नोएडा प्राधिकरण ने एलाइजी फ्लैट बनाए थे। इस हादसे में पहली मंजिल की छत भी प्रभावित हुई है।

नोएडा के सेक्टर-31 में नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित जनता फ्लैट की छत सोमवार सुबह गिर गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार फ्लैट में एक किरायेदार परिवार रहता था। बताया जा रहा है कि दो मंजिला इमारत की छत पर पानी जमा होने के कारण यह हादसा हुआ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )