• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: अस्पताल में मरीजों को मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मरीजों को जल्द रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी। सर्जरी के लिए रोबोट खरीद को लेकर अस्पताल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इस साल के आखिरी तक रोबोटिक सर्जरी शुरू किए जाने की उम्मीद जताई गई है। अस्पताल के सर्जरी विभाग में निदेशक प्रोफेसर डॉ. मनोज एंडले ने बताया कि सर्जरी के लिए रोबोट खरीद संबंधी प्रक्रिया का 80-90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अगले छह महीनों में अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल की नई इमारत में आठवीं मंजिल पर खास ऑपरेशन थियेटर तैयार किया गया है।

चिकित्सकों कोे दिया गया प्रशिक्षण

डॉ. मनोज एंडले ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के लिए अलग-अलग सर्जन को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जब सर्जरी के लिए रोबोट उपलब्ध होगा तो उससे पहले भी एम्स दिल्ली की मदद से दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। अस्पताल में मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा निशुल्क मिलेगी। रोबोट की मदद से कैंसर, पैंक्रियाज कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए सर्जरी की जा सकेंगी।

नहीं करनी होगी ज्यादा चीर-फाड़

डॉ. मनोज ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे ज्यादा फायदा यह है कि सर्जरी के लिए अंग की ज्यादा चीर-फाड़ नहीं करनी पड़ती है। सर्जरी एकदम सटीक जगह पर होती है। इसमें खून का रिसाव कम होता है और मरीज तेजी से रिकवर होता है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )