• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

PM नरेंद्र मोदी आखिरी फेज की वोटिंग से पहले जाएंगे कन्याकुमारी,जिस सिला पर विवेकानंद ने किया था ध्यान वोही “करेंगे ध्यान”

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज की वोटिंग से पहले कन्याकुमारी जाएंगे। वे यहां रॉक मेमोरियल के उसी शिला पर ध्यान लगाएंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए 1 जून को मतदान होना है। इन सीटों के लिए चुनाव प्रचार 30 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा।

मोदी 2019 में आखिरी फेज की वोटिंग से पहले केदारनाथ गए थे। वहां बनी रुद्र गुफा में 17 घंटे ध्यान लगाया था।

मोदी का 30 मई की शाम तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचने का कार्यक्रम है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वे विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर 30 मई की रात से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे।

कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक जहां मोदी ध्यान लगाने पहुंचेंगे।
विवेकानंद रॉक तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समुद्र में स्थित एक स्मारक है। यह एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। यह जमीन तट से करीब 500 मीटर अंदर समुद्र में दो चट्टानों के ऊपर बना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह रहे एकनाथ रानडे ने विवेकानंद शिला पर विवेकानंद स्मारक मंदिर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)