• Sun. Feb 1st, 2026

फरीदाबाद :पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना टीमों ने 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच एक सप्ताह के दौरान 13 मामलों में कार्रवाई करते हुए 37 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 11 लाख 78 हजार रुपये की राशि भी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना एनआईटी के 3, सेंट्रल के 4 और बल्लभगढ़ के 6 मामलों में कार्रवाई की गई है। साइबर थाना टीमों की सक्रियता के चलते ठगी से जुड़ी 286 शिकायतों का निस्तारण किया गया, वहीं 3 लाख 20 हजार 555 रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रिज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश वैष्णव, दीपक ठाकर, यश ठाकर, सुजान सिंह, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मोहम्मद दाऊद, पठान नजरूदीन नूरुद्दीन, पठान सोहिल, सैफ अली खान, मोहम्मद राशिद कुरैशी, जितेंद्र, पराग जोशी, शिवम बोचीवाल, राम सिंह, रोहित लाल, विजय कुमार, आकाश शिवाजी, रघुबीर सिंह, हर्षवर्धन, गगनदीप, आनंद प्रकाश, नितिन सिंह, आशीष, बंशी राम, राजू राम, करना राम, रामहेत सिंह, सुनील कुमार, नवदीप सिंह, साजिद फारूक, अजय, सुमित शर्मा, विकास सिंह, आशिक, आलम और धर्मेंद्र सोनी शामिल हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। यदि साइबर ठगी की आशंका हो या ठगी हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )