• Tue. Feb 17th, 2026

नोएडा में चोरी के वाहन olx पर बेचने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा,सर्विलांस टीम को मिली सफलता

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network
नोएडा की थाना फेज-1 पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को सेक्टर-6 से गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोटर साइकिल और स्कूटी बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान सूरज और हर्ष हुई है। बदमाश बाइक की रैकी करते थे। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे। बाइक को ओएलएक्स पर जाकर बेचते थे।

एडीसीपी ने बताया कि ये अंतरराज्यीय गिरोह है। जिसके दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके और भी साथी है जिनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विगत चार साल से ये बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इनसे बरामद की गई बाइक और स्कूटी में छह मुकदमे नोएडा के थानों में दर्ज है। इसके अलावा गाजियाबाद और दिल्ली में भी ये चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

बाइक चोरी करने के बाद उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। इसके बाद उसे साइट पर अपलोड करते थे। ग्राहक मिलने पर उसे बेचते थे। मिले पैसों को आपस में बांटकर मौज मस्ती करते थे। इन्होंने अपनी आय का सोत्र भी यही चोरी की घटना को बना रखा था। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास काफी लंबे से किया जा रहा था। इसमें मैन्युअल और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के बाद इनको गिरफ्तार किया गया।

बाइक चोरी की घटना के बाद ये लोग उसे सेक्टर-8 के एफ-6 पर बने खंडहर में ले जाते थे। वहीं उसे खड़ा करते थे। जब भी ग्राहक मिलता था वहीं से बाइक लाकर उसे बेचते थे। हाल ही में दोनों बदमाशों ने एक बाइक की फोटो ओएलएक्स पर अपलोड की। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस एक्टिव किया। जिसके बाद इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)