• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक- चौबंद करने के उद्देश्य कई थाना प्रभारियों का तबादला

ByAnkshree

Dec 16, 2025

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक- चौबंद करने के उद्देश्य कई थाना प्रभारियों का तबादला आज किया है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि निरीक्षक अरविंद कुमार को कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना दादरी से थाना सेक्टर 20 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 20 से प्रभारी निरीक्षक सेक्टर 39 बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक अमित तोमर को आईटी सेफ सेंट्रल नोएडा से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 58 बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 63 से कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना फेस दो बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक अमित कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 58 से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर 63 बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना दादरी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक थाना रबूपुरा तथा निरीक्षक विंध्याचल तिवारी को प्रभारी निरीक्षक थाना एचएचटीयू बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक एसओजी बनाया गया है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )