• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फतेहपुर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस की सख्ती,असोथर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चार मौरंग लदे ट्रैक्टर ट्राली किए सीज

Report By : Umesh Chandra Fatehpur (UP)

असोथर पुलिस ने ओवरलोड मोरंग लदे ट्राली युक्त ट्रैक्टरों के खिलाफ एक बार फिर अभियान चलाया, जिसमें चार ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया। पुलिस के इस धरपकड़ से अवैध मोरंग कारोबारियों में खलबली मची रही। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह के निर्देश पर असोथर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य के निर्देशन पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने सघन क्षेत्र स्थित पुलिस बूथ के समीप ओवरलोड वाहनों की जांच पड़ताल शुरू किया।

इसमें चार ओवरलोडेड बोगा ट्राली युक्त ट्रैक्टर बालू से सम्बंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाये, जिस पर पुलिस ने इन ट्रैक्टरों को सीज कर थाना ले आयी। पुलिस की इस धरपकड़ से अवैध रूप से मोरंग ढो रहे ट्रैक्टर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य का कहना है कि ओवरलोड मोरंग ट्रैक्टरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जायेगा।
कई बार की चेतावनी के बाद भी इन ट्रैक्टर संचालकों पर अवैध मोरंग ढोने का जो सुरूर चढा है उसे इस चेकिंग अभियान से नियंत्रित किया जायेगा। उक्त बोगा ट्राली युक्त ट्रैक्टर द्वारा अवैध रूप से मोरंग ढुलाई पर प्रतिबंध लगा है फिर भी ये चोरी छिपे संचालन से बाज नही आ रहे है। वहीं चेकिंग की सूचना पर अन्य ट्रैक्टर चालक लिंक मार्गों के सहारे इधर उधर से भागने लगे। जो स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)