• Mon. Aug 31st, 2026

जेवर: प्रत्येक बच्चे को अब टीकाकरण के दौरान ही पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा रही

जेवर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में प्रत्येक बच्चे को अब टीकाकरण के दौरान ही पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा रही हैं। जेवर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि पहले पल्स पोलियो अभियान लगभग हर महीने आयोजित किया जाता था, लेकिन अब यह साल में एक बार ही चलाया जाता है।

इसका मुख्य कारण यह है कि अब बच्चों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में ही आईपीवी यानी इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन शामिल कर दी गई है। दिसंबर 2025 में 10 दिनों तक अभियान चलाया गया था, जिसमें लगभग 35 हजार बच्चों को ड्रॉप्स पिलाई गई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )