• Mon. May 11th, 2026

यातायात व्यवस्था को भविष्य के अनुकूल बनाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की

दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वालों के लिए अब जाम परेशानी नहीं बनेगा. नोएडा प्राधिकरण ने शहर की यातायात व्यवस्था को भविष्य के अनुकूल बनाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य नोएडा एक्सप्रेसवे पर बढ़ते दबाव को कम करना और दिल्ली से जेवर तक एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है. प्राधिकरण की योजना के अनुसार, यमुना किनारे स्थित पुश्ता रोड को चौड़ा कर 10-लेन का बाईपास बनाया जाएगा. यह मार्ग सेक्टर 94 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव तक जाएगा, जहां यह यमुना एक्सप्रेसवे से मिल जाएगा. अभी यह 4 लेन का है जिसे बाद में 10 लेन में बदल दिया जाएगा. 

जेवर एयरपोर्ट जाने का मिल गया विकल्प, दिसंबर में पूरा होगा काम

जेवर एयरपोर्ट तक जाने वाले लोगों के लिए इसे सेक्टर 94 से शुरू कर ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव तक ले जाया गया है जहां आगे जाकर यह यह यमुना एक्सप्रेसवे से मिल जाएगा. वर्तमान में यह सड़क चार लेन की है, जिसे शुरुआती चरण में छह लेन और फिर भविष्य की जरूरतों के हिसाब से दस लेन तक विस्तारित किया जाएगा. 

कॉरिडोर को प्रभावी बनाने के लिए चिल्ला एलिवेटेड रोड को भी इस परियोजना से जोड़ा जा रहा है. दिल्ली के मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.9 किलोमीटर लंबे चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जोरों पर है और इसके अगले साल दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है. इसके साथ ही, महामाया फ्लाईओवर से ओखला बर्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन तक एक नया 1.4 किलोमीटर का एलिवेटेड लिंक रोड भी बनाया जाएगा, ताकि दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक बिना एक्सप्रेसवे पर फंसे सीधे पुश्ता रोड तक पहुंच सकें.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )