• Thu. Feb 19th, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची शिमला , कल्याणी हेलिपैड पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया स्वगात…

Shimla: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिन के आधिकारिक दौरे पर शिमला पहुंच गई। शिमला के छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर्ज के माध्यम से राष्ट्रपति पहुंची, जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, जिन्हें राष्ट्रपति की यात्रा के लिए प्रतीक्षा मंत्री के रूप में भी नामित किया गया है, आरट्रेक शिमला से लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी संजय कुंडू, सचिव प्रशासन भरत खेड़ा और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कल्याणी हेलीपैड से राष्ट्रपति का काफिला आधिकारिक निवास रिट्रीट मशोबरा रवाना हुआ। शाम 6:00 बजे राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा आपको बतादें द्रौपदी मुर्मू का यह पहला शिमला दौरा है।

आज शाम राजभवन में उनके सम्मान में सिविक रिसेप्शन होगी और कल वह शिमला शहर में ही दो कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी आएंगी। राष्ट्रपति निवास में 20 अप्रैल को एट होम का आयोजन होगा और 21 अप्रैल को राष्ट्रपति दिल्ली लौट जाएंगी।

India Core News

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)