• Sun. Feb 1st, 2026

गुरुग्राम: वायु प्रदूषण के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी

गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर वायु प्रदूषण को लेकर बुधवार की शाम शुरू हुआ धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार की शाम धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों ने मेकिंग मॉडल गुरुग्राम की संस्थापक गौरी सरीन का समर्थन किया। गौरी सरीन ने 31 दिसंबर की शाम से धरना स्थल पर प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई के लिए भूख हड़ताल शुरू की।

नए साल की शाम शहर के पर्यावरण प्रेमियों ने धरना स्थल पर पहुंच कर प्रशासन से धूल, धुएं व प्रदूषण से मुक्ति दिलाने संबंधित नारे लगाए। कपिज आनंद, संजीव पाल, नीलेश कुमार, संदीप, गौरव, प्रभात भारद्वाज, रवि, धीरेंद्र सिंह, सोनल, इंद्रनील, अमन, जागृति जगत पीके जोशी, मनु आदि विभिन्न इलाकों के प्रतिनिधियों ने अभियान में हिस्सा लेकर गौरी सरीन का समर्थन किया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )