• Wed. Mar 11th, 2026

ग्रेटर नोएडा: जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन

ByAnkshree

Dec 4, 2025
जिला प्रशसन ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन किया गया है। साथ ही 16 दिसंबर तक सूची पर लोगों से दावे व आपत्तियां मांगी है। जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि एक नवंबर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण काम चल रहा था।

पुनरीक्षण पूरा होने के बाद बुधवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सूची चस्पा है। स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदाताओं औ लोगों से आपत्तियां व दावे मांगे गए है। 16 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )