• Thu. Jul 16th, 2026

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल बोले बीजेपी 150 सीटों पर सिमटेगी

Report By : Rishabh Singh,ICN Network

राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के रेडिसन ब्लू होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा- पार्टी कहेगी तो अमेठी से चुनाव जरूर लडूंगा। प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम देश की सबसे बड़ी एक्सटॉर्शन स्कीम है। मुझे लगता है कि बीजेपी की 150 तक सीटें आएंगी। हर स्टेट से ऐसी रिपोर्ट मिल रही है।

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा की हर बात झूठी निकली। वह सिर्फ भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है। भाजपा के होर्डिंग से प्रत्याशी गायब हैं।” इस लोकसभा चुनाव में यह पहला मौका था, जब राहुल-अखिलेश एक मंच पर दिखे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इंडी गठबंधन का सॉन्ग भी लॉन्च हुआ।

राहुल गांधी ने कहा, “यह विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ RSS-बीजेपी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रही है। चुनाव में 3 बड़े मुद्दे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, भागीदारी।

कभी प्रधानमंत्री समुद्र के नीचे चले जाते हैं, कभी आसमान में सी-प्लेन पर चले जाते हैं। मगर मुद्दों पर न प्रधानमंत्री, न बीजेपी बात करती है। कुछ दिन पहले पीएम ने एक समाचार एजेंसी को लंबा इंटरव्यू दिया। वह स्क्रिप्टेड था, फ्लॉप शो था। पीएम ने उस इंटरव्यू में इलेक्टोरल बॉन्ड समझाने की कोशिश की।

वे कहते हैं कि ये सिस्टम ट्रांसपेरेंसी के लिए लाया गया है। राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया है। अगर ये सच है तो उस सिस्टम को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द क्यों किया? अगर आप ट्रांसपेरेंसी लाना चाहते, तो जिन्होंने बीजेपी को हजारों करोड़ दिया, उनका नाम आपने क्यों छुपाया।

अखिलेश ने कहा, पश्चिम का माहौल बदलने जा रहा है। गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन सफाया करने का काम करेगा। आज किसान दुखी हैं। तमाम जो वायदे किए थे, भाजपा की हर बात झूठी निकली। न आय दोगुनी हुई, न नौजवानों को नौकरी मिली। जो विकास के सपने दिखाए, वो भी अधूरे हैं।

नैतिकता का बुलबुला भी फूट गया है। इलेक्टोरल बॉन्ड ने इनका बैंड बजा दिया। भाजपा सभी भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। न केवल भ्रष्टाचारियों को ले रहे, बल्कि उन्होंने जो कमाया है, उसको भी अपने साथ ले रहे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)

आप थके हुए हैं पर आपका दिमाग जगा हुआ क्यों है
पॉवरिका ने SECI से ₹3.85/यूनिट टैरिफ पर 100 मेगावाट की पवन परियोजना बोली जीती
{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}