• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

रणवीर ने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें की डिलीट, फैंस लगा रहे हैं तरह-तरह के कयास

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरें हटा दी हैं। मंगलवार को फैंस ने नोटिस किया कि रणवीर के सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें नहीं दिखाई दे रही हैं। ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि रणवीर ने ये तस्वीरें डिलीट कर दी हैं या आर्काइव की हैं। वहीं, दीपिका के इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की सारी तस्वीरें मौजूद हैं।

रणवीर के सोशल मीडिया हैंडल से अचानक शादी की तस्वीरें गायब होने पर फैंस कई कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इससे बेफिक्र होकर रणवीर-दीपिका इन दिनों अपना बेबीमून ट्रिप एन्जॉय कर रहे हैं।

हाल ही में दोनों का एक फोटो भी सामने आया है जिसमें दीपिका सीढ़ियों से उतरती हुई नजर आ रही हैं। दोनों किस जगह पर वैकेशन मना रहे हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)