• Sun. Feb 15th, 2026

रशियन लड़की ने अघोरी बाबा से प्यार किया, दोनों की शादी की लव स्टोरी वायरल

Report By : ICN Network
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रशियन गर्ल की लव स्टोरी खूब चर्चा में है, जिसमें एक अघोरी बाबा और एक विदेशी महिला की शादी ने सबका ध्यान खींच लिया है। यह लव स्टोरी महाकुंभ 2025 के दौरान सामने आई, जब रूस की एक लड़की महाकुंभ के मेले में आई और उसकी मुलाकात एक अघोरी बाबा से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और कुछ ही समय बाद दोनों ने शादी कर ली। इस अनोखी शादी की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जहां लोग इस जोड़ी के बारे में उत्सुकता से बात कर रहे हैं

रशियन गर्ल ने खुद एक वीडियो में बताया कि वह अघोरी बाबा के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि वह रूस से भारत आ गई और यहां रहकर सनातन धर्म अपनाया। वीडियो में वह बताती है कि जब वह महाकुंभ में आई थी, तब उसकी मुलाकात अघोरी बाबा से हुई, और दोनों के बीच प्यार की चिंगारी जल उठी। जैसे ही उनका प्यार परवान चढ़ा, दोनों ने बिना समय गंवाए शादी कर ली

इस रशियन महिला ने बताया कि वह भगवान गणेश की भक्त है और उसने सनातन धर्म को अपनाया है। जब उसे हिंदू धर्म के बारे में पूछा गया, तो उसने इस धर्म के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उसने कहा कि भगवान गणेश उसे बहुत प्यारे हैं, और उसके शरीर पर गणेश के टैटू के अलावा कुछ मंत्र भी गुदे हुए हैं, जो उसकी आस्था और विश्वास को दर्शाते हैं।

वीडियो में यह भी दिखाया गया कि जब अघोरी बाबा से पूछा गया कि क्या उनकी तपस्या में इस महिला का कोई हस्तक्षेप होता है, तो बाबा मुस्कुराते हुए इस सवाल का जवाब देते हैं। रशियन लड़की का कहना है कि उसने भारत में आकर अपनी जिंदगी जीने का निर्णय लिया है, क्योंकि वह इस धर्म और संस्कृति से बहुत प्रेरित हुई है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @rue_xyz से शेयर किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया है। इस लव स्टोरी ने महाकुंभ के माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है और लोगों के बीच एक नया चर्चा का विषय उत्पन्न किया है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)