टिहरी से देहरादून, हरिद्वार जाने वाले वाहनों को गुजराडा सड़क से होकर कुशरेला बैरियर होते हुए देहरादून या फिर चाचा भतीजा तिराहे से आनंदा बाईपास होते देहरादून और हरिद्वार भेजा जा रहा है। ऋषिकेश से चंबा, टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों को प्लास्डा बाईपास से आवाजाही की जा रही है।
इधर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, राजेंद्र गुसाईं, सेवा निवृत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने कहा कि सीवर लाइन के लिए खोदाई किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों से नरेंद्रनगर तहसील, अस्पताल तथा अन्य कार्यालयों में जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में वाहनों की इंट्री न होने से लोगों को करीब तीन किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से चाचा भतीजा तिराहे, आनंदा और प्लास्डा बाईपास से नरेंद्रनगर बाजार तक छोटे वाहन संचालित करने की मांग उठाई है।

