• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सपा नेताओं ने मुनेंद्र पर ईर्ष्या और द्वेष में झूठा आरोप लगाने और पुलिस के बिना जांच के कार्रवाई करने का आरोप लगाया

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नोएडा में पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर सेक्टर-150 में युवराज मेहता को डूबने से बचाने का प्रयास करने वाले मुनेंद्र पर की गई कार्रवाई पर चर्चा की। सपा नेताओं ने मुनेंद्र पर ईर्ष्या और द्वेष में झूठा आरोप लगाने और पुलिस के बिना जांच के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग की है।सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि सेक्टर-150 में युवराज मेहता की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। डिलीवरी बॉय मुनेंद्र ने बचाने का प्रयास किया था। उसके बाद उसे काफी लोकप्रियता मिली थी।

कुछ लोग ने द्वेष की भावना से उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया था। आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना जांच के उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रतिनिधि मंडल में विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, सुनील चौधरी, राहुल आवाना, फकीरचंद नागर, जिलाध्यक्ष बागपत मनोज चौधरी आदि मौजूद रहें। वहीं नगीना के सांसद और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आदेश पर जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जेल में बंद मुनेंद्र से मुलाकात करने जाने वाला था। आरोप है कि पुलिस ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही नजर बंद कर दिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )