• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा में नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन,केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मांगा इस्तीफा

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

नीट का पेपर लीक होने के मामले में विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी में समाजवादी छात्र सभा ने पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और बीच सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर देश भर में लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज दादरी में समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता भी शामिल हुए।

दादरी तिराहे पर पहुंचकर उन लोगों ने एक ज्ञापन एसीपी दादरी को सौंपा। इस दौरान समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने कहा कि देश प्रदेश में आए दिन परीक्षा में धांधली हो रही है, लगातार पेपर लीक हो रहे हैं लेकिन सरकार बिल्कुल भी सजग नहीं है।

बच्चों के भविष्य के साथ इस सरकार में लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। हजारों बच्चे जो नौकरी की आस में तैयारी करते हैं आखिर में एग्जाम होता है और पेपर लीक हो जाता है, लेकिन सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है। एक के बाद एक पेपर लगातार लीक हो रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष में मौजूद रहे जिला अध्यक्ष ने भी सरकार को जमकर घेरा और उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा ।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)