• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मोहन लालगंज संसदीय क्षेत्र में खेल स्पर्धा शुरू, महिलाओं को खेल के क्षेत्र आगे करने के लिए संसदीय खेल स्पर्धा के हो रहे है कार्यक्रम

Report By : Rashid Arif Lucknow (up)

केन्द्री मंत्री व लखनऊ मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर ने बताया कि युवाओं और महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में किया जा रहा है जिसमें गांव गांव में उनके क्षेत्रीय लोकप्रिय खेल की प्रतियोगिताएं होगी और विधानसभा स्तर पर महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेगी। 10 फरवरी को मोहनलालगंज विधानसभा में महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन किया जा रहा है जिसमें महिलाएं साड़ी में दौड़ेगी, इसी तरह बीकेटी विधानसभा में 11 फरवरी, सिधौली विधानसभा में 13 फरवरी, मलिहाबाद विधानसभा में 15 फरवरी, सरोजनीनगर विधानसभा में 17 फरवरी को महिलाओं की 5 किलोमीटर की सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है, सभी विधानसभाओं में आयोजित इन सेमी क्वार्टर मैराथन में प्रतिभागी महिलाएं साड़ी में दौड़ेगी।

कौशल किशोर ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं और महिलाओं की रुचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है। इससे आगे चलकर युवाओं, युवतियों और महिलाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। कौशल किशोर ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवाओं महिलाओं की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में युवाओं और खासकर महिलाओं को आगे आना है और विकसित भारत बनाने में अपना सार्थक योगदान देना है। इसी क्रम में सांसद खेल स्पधो का आयोजन किया जा रहा ।

बताते चलें कि अभी हाल ही में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा 21 किलोमीटर की महिलाओ की हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया था जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेल प्रदेश के दिग्गज नेता सम्मिलित हुए थे और महिलाओ और लोगों का जनसैलाब उमड़ा था।

By Icndesk