• Wed. Feb 25th, 2026

नोएडा: केंद्रीय विद्यालय में तैनात स्पोर्ट्स टीचर ने योगा शिक्षिका के साथ की अश्लील हरकत

थाना सेक्टर 24 में केंद्रीय विद्यालय में संविदा पर तैनात योगा कोच महिला के साथ स्कूल के स्पोर्ट्स कोच ने अश्लील हरकत की। महिला कोच का आरोप है कि वह उसे अश्लील वीडियो दिखाता है। व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज भेजता है। उसके नाजुक अंगों को जबरन छूता है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में संविदा पर कार्यरत योग शिक्षिका ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि केंद्रीय विद्यालय का स्पोर्ट्स टीचर जिनका नाम मुकेश कुमार है वह कुछ दिनों से उसे लगातार परेशान कर रहा है। महिला के अनुसार वह उसे अश्लील वीडियो दिखाता है। उसे जबरन छूता है। टेलीग्राम पर अश्लील लिंक भेजता है। व्हाट्सएप पर वह उसे गंदे मैसेज करता है। महिला का आरोप है कि वह उससे बिना पूछे उसकी फोटो खींचना है, तथा फोटो का इस्तेमाल गंदे गंदे शब्दों का प्रयोग करके करता है। योग टीचर के अनुसार आरोपी उसके नाजुक अंगों को जबरन छूता है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )