• Sun. Feb 15th, 2026

UP-ग़ाज़ियाबाद की सपा नेत्री का बयान,मध्य प्रदेश में जमीन तैयार करेगी सपा, मिला जनता का भरपूर प्यार: ऋतु खन्ना

यूपी के गाजियाबाद की सपा नेत्री ने पाँच राज्यो के आए चुनाव नतीजों के परिणाम को लेकर क्या कुछ कहा सुनिये उन्ही की जुबानी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर मध्य प्रदेश की राजनीति में कदम रख दिया। चुनाव के नतीजे भले ही पार्टी के लिए निगेटिव रहे हों लेकिन सपाई इसे पार्टी की मध्य प्रदेश में पॉजिटिव शुरुआत मान रहे हैं।
गाजियाबाद समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष ऋतु खन्ना कहती हैं कि सपा ने मध्य प्रदेश में खूब जी जान से चुनाव लड़ा है।

जनता का भी उसे भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। पहले चुनाव में ही पार्टी को जितने वोट मिले उससे साफ है कि भविष्य में समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश की जनता स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि हमे जनता का निर्णय स्वीकार है। श्रीमति खन्ना ने कहा कि पार्टी अब प्रदेश में अपनी भविष्य की नीति वहां की स्थानीय जनता से विचार-विमर्श कर और उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार करेगी।
एक भी प्रत्याशी के ना जीतने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने वहां पहली बार चुनाव लड़ा है। हार की समीक्षा के लिए जल्द ही संगठन मध्य प्रदेश यूनिट के साथ बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा कर भविष्य की रणनीति तैयार करेगा। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव तक समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में भाजपा-कॉंग्रेस के विकल्प के तौर पर उभरेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)