• Sat. Feb 7th, 2026

UP-बिजनौर के सपा प्रवक्ता अखलाक उर्फ पप्पू का बयान,जनता जनार्दन का फैसला स्वीकार

यूपी के बिजनौर में सपा प्रवक्ता अखलाक उर्फ पप्पू का बयान क्या कुछ कहा सुनिये पाँच राज्यो में हुये विधान सभा चुनाव में समाज वादी पार्टी मध्यप्रदेश में 69 सीटो पर चुनाव मैदान में उतरी,समाज वादी पार्टी ने सीटो को अपने पाले में लाने के लिये,धुंआधार रैलियां निकाल कर तमाम प्रचार प्रसार भी किये,इस सब के बावजूद समाज वादी पार्टी अपने पाले में एक भी सीट नही लाई,और समाज वादी पार्टी को हार का मुह देखना पड़ा है।इसको लेकर बिजनौर से समाज वादी पार्टी के मिडिया प्रवक्ता अखलाक उर्फ पप्पू ने मध्यप्रदेश के चुनाव को लेकर एक भी सीट न मिलने पर किया कहा।

देखिये जनता जनार्दन है,जनता का फ़ैसला हम स्वीकार करते हैं।हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पूरे देश के अंदर लोकप्रियता है।और सर्व समाज का वोट उनसे जुड़ा हुआ है।आने वाले लोकसभा चुनाव में एक अच्छा रिज़ल्ट आएगा।समाज वादी पार्टी की छवि लोकप्रियता पूरे देश मे है।समाज वादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सर्व समाज,पिछड़ा,गरीब,मज़दूर दलित सभी पसंद करते हैं।आने वाले लोकसभा चुनाव मे अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन की ही सरकार बनेगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)