दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई तत्काल आदेश नहीं दिया। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि अगर प्रदर्शन या प्रशासन के फैसले से छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को आर्थिक नुकसान होता है, तो मुआवजे के मुद्दे पर विचार किया जा सकता है।
सुनवाई के दौरान बताया गया कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को बंद करने का आदेश दिया है। इससे आसपास के छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की कमाई पर असर पड़ने की आशंका है।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि छोटे दुकानदारों की रोजाना की कमाई से ही उनके परिवारों का खर्च चलता है। इसलिए उनकी परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी गलत आदेश के कारण कारोबारियों को नुकसान होता है, तो वे मुआवजे के लिए कानूनी रास्ता अपना सकते हैं। मामले में आगे की सुनवाई 26 या 27 अक्टूबर को हो सकती है।

