• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

फरीदाबाद: 31 जनवरी से 15 फरवरी तक लगेगा सूरजकुंड मेला

ByAnkshree

Dec 21, 2025

हरियाणा के फरीदाबाद में 31 जनवरी से 15 फरवरी तक सूरजकुंड मेला लगेगा। इस मेले में पूर्वोत्तर राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा। सूरजकुंड मेला एक लोकप्रिय सांस्कृतिक कार्यक्रम है जो हर साल आयोजित किया जाता है और इसमें विभिन्न राज्यों की संस्कृति और भोजन का प्रदर्शन किया जाता है। यह मेला पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है।

नए वर्ष में 31 जनवरी से 15 फरवरी तक लगने वाले 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में देश-विदेश के पर्यटक पूर्वोत्तर राज्यों के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इस बार मेले में पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम की सांस्कृतिक भागीदारी रहेगी।

मेघालय और उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट बनाया गया है। जबकि मिस्र को पार्टनर कंट्री घोषित किया गया है। ऐसे में दोनों थीम स्टेट के चार फूड स्टॉल होंगे। मेले की तैयारी के चलते फूड कोर्ट परिसर को संवारा जा रहा है। फूड कोर्ट में 100 से अधिक फूड स्टॉल होंगे। मेला परिसर में जगह-जगह सफाई व लिपाई का काम चल रहा है।

मेघालय के साथ ही दूसरे थीम स्टेट उत्तर प्रदेश के व्यंजनों में लखनवी बिरयानी भी फूड स्टॉल पर मिलेगी। मेले के नाोडल अधिकारी हरविंद्र सिंह यादव ने बताया कि मेला परिसर में जगह-जगह नई हटस बनाई जा रही हैं। फूड कोर्ट में सफाई की जा रही है। फरीदाबाद गेट के नजदीक बने फूड कोर्ट में विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजन खूब पसंद किए जाएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )