• Wed. May 27th, 2026

नोएडा: डिवाइडर व किनारों की टूट-फूट दुरुस्त होगी

सेक्टर-94 में अंतिम निवास गोल चक्कर से लेकर चरखा गोल चक्कर एक्सप्रेसवे तक की सड़क संवरेगी। पूरी सड़क पर नई परत बिछाई जाएगी। इसके साथ ही डिवाइडर व किनारों की टूट-फूट दुरुस्त होगी। 30 मीटर चौड़ी सड़क पर यह काम करवाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है। परियोजना में लागत 2 करोड़ 85 लाख 77 हजार रुपये अनुमानित है। एजेंसियों से आवेदन 8 जून तक मांगे गए हैं। इस सड़क से एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा की तरफ से आकर कालिंदीकुंज होकर दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक निकलता है।

इसके साथ ही सेक्टर के अंदर व ओखला पक्षी विहार जाने वाले लोग भी इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क की पिछले दो साल से रिसर्फेसिंग नहीं हुई थी। इस वजह से कई जगहों पर उखड़ी हुई है। प्राधिकरण के वर्क सर्कल-9 ने रिसर्फेसिंग की योजना तैयार की है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी चयन के साथ काम शुरू करवा दिया जाएगा। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )