• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

रिलीज़ हुआ सलमान खान की नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान के नए गाने का टीज़र

सलमान खान की नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लेटेस्ट सॉन्ग ‘बिल्ली बिल्ली’ का टीजर रिलीज हो गया है, इस गाने में सलमान खान ख़ास अंदाज में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने 28 फरवरी को जानकारी देते हुए बताया था कि 1 मार्च दोपहर 12 बजे ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने का टीजर रिलीज होगा। इस गाने के टीजर में आप देख सकते हैं कि सलमान खान और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े काफी शानदार डांस करते नज़र आ रहे हैं।सूट बूट में सलमान अपने डैशिंग लुक से हर किसी का दिल जीत रहे हैं।साथ ही भाई जान के कमाल के डांस की झलक भी आपको किसी का भाई किसी की जान के ‘बिल्ली बिल्ली’ सॉन्ग के टीजर में साफ दिखाई देगी. सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा आपको ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने के टीजर में फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की भी थोड़ी से झलक नजर आएगी।सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज कर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

‘किसी का भाई किसी की जान के ‘बिल्ली बिल्ली’ सॉन्ग का टीजर सामने आने के बाद से हर कोई अब इस गाने के लिए बेताब है।बता दें कि 2 मार्च यानी गुरुवार को सलमान खान का ये लेटेस्ट सॉन्ग रिलीज होगा।वहीं बात की जाए सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज डेट के बारे में तो सलमान खान की ये मूवी इस साल अप्रैल में ईद पर रिलीज होगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)