• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: स्टेडियम को सिर्फ एक एजेंसी को देने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया

प्राधिकरण ने सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम को सिर्फ एक एजेंसी को देने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है। खिलाड़ियों और लोगों के विरोध को देखते हुए प्राधिकरण ने यह मामला भविष्य के लिए टाल दिया है।अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने निजी एजेंसी को स्टेडियम सौंपने के लिए बनवाई जा रही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) रोक दी है। इसके अलावा पूरी प्रक्रिया से प्राधिकरण के बिजली विभाग ने खुद का अलग कर लिया है। इसके पीछे अहम कारण शहरवासियों, खिलाड़ी और स्टेडियम में मौजूद विभिन्न खेल सुविधाओं के कोच की तरफ से किया गया विरोध रहा है।

प्राधिकरण की तैयारी के साथ यह विरोध शुरू हो गया था। अब स्थिति यह है कि कोई भी अधिकारी स्टेडियम को निजी एजेंसी को सौंपने के विषय पर बोलने को तैयार नहीं है।स्टेडियम करीब 77 एकड़ में है। इसमें खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )