• Thu. Jun 25th, 2026

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव के तहत फीस बढ़ाने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव के तहत फीस बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने Passport Rules, 1980 में संशोधन कर पासपोर्ट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स की फीस बढ़ा दी है. संशोधित शुल्क गजट ऑफ इंडिया (Extraordinary) में अधिसूचित किए गए हैं.

नई फीस Schedule IV में शामिल की गई है. अब आपको ‘सामान्य’ और ‘तत्काल’ दोनों तरह के पासपोर्ट के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नए या दोबारा जारी होने वाले 36-पेज के पासपोर्ट की स्टैंडर्ड फीस ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,500 कर दी गई है. यानी आवेदकों को अब ₹1,000 ज़्यादा खर्च करने होंगे. वहीं, ‘तत्काल’ सर्विस लेने वालों को अब ₹3,500 की जगह ₹5,000 देने होंगे. इस कैटेगरी की फीस ₹1,500 बढ़ाई गई है.

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )