• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून रात 12 बजे तक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून रात 12 बजे तक कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित थी। मोहर्रम और माह के चौथे शनिवार के अवकाश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र बिना परेशानी आवेदन कर सकें।

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की समय सीमा तीन दिन बढ़ाई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को घोषित हुआ था।

इसके बाद पात्र विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का अवसर दिया गया था। अब जिन छात्र-छात्राओं का आवेदन अभी तक नहीं हो पाया है, वे 30 जून तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और वे निर्धारित समय के भीतर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )